चुरचू प्रखण्ड बिरहोर महिलाओं के बीच बकरी का वितरण


चुरचू-- प्रखण्ड परिसर चुरचू में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक विकास को बढ़ावा देने हेतु चुरचू पंचायत के ग्राम-बोदरा, लासोद, खुरण्डीह, गड़ी, चुरचू के ग्रामीण महिलाओं के बीच कुल 32 यूनिट बकरी का वितरण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह के द्वारा किया गया। वितरण के दौरान प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकरी द्वारा बताया गया कि बकरी वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के पिरविारों को आर्थिक संवर्द्धन को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में आज झारखण्ड स्टेट लिवलीहुड सोसायटी के द्वारा स्वयं सहायता समूह महिलाओं के बीच 32 यूनिट बकरी का वितरण किया जा रहा है। जिसमें चार यूनिट बकरी वितरण आदिम जानजाति बिरहोर के महिलाओं के बीच की जा रही हैं एक यूनिट में कुल चार बकरी तथा एक बकरा रहते हैं। वितरण समारोह के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ भ्रमणशील पशु चिकित्सक पिंकी तिग्गा, जेएसएलपीएस के बीपीएम पंकज कुमार गुप्ता, प्र. प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी भीम मिस्त्री चुरचू पंचायत के उप मुखिया सहदेव किस्कु प्रखण्ड कर्मी के अलावे लाभूक महिलाओं ने भाग लिया।