काॅंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाॅंधी ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से झारखण्ड में कोरोना वैश्विक महामारी से उत्पन्न हालात से विस्तृत जानकारी ली।


राॅंची, 10 अप्रैल 2020ः काॅंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाॅंधी ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से झारखण्ड में कोरोना वैश्विक महामारी से उत्पन्न हालात को लेकर झारखण्ड प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उराॅंव से विस्तृत जानकारी ली। काॅंग्रेस भवन में कन्ट्रोल रूम में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में झारखण्ड सरकार के तीनों मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख के साथ-साथ राहत निगरानी समिति के पदाधिकारी श्री रोशन लाल भाटिया, प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ0 राजेश गुप्ता छोटु भी मौजूद थे।
काॅंग्रेस अध्यक्ष ने कोरोना वैश्विक महामारी की झारखण्ड मंे वर्तमान स्थिति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा किया। डाॅ0 रामेश्वर उरांव ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि झारखण्ड में कार्यरत सरकार पूरी निष्ठा एवं सेवा भाव से श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में कार्य कर रही है। डाॅ0 उराॅंव ने इस बात के लिए भी सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया कि उनके आर्शीवाद से कांग्रेस के चारों मंत्रियों के पास जो विभाग दिए गये हैं कोरोना महामारी से निजात दिलाने में अत्यंत हीं उपयोगी है। उन्होंने पूरे राज्य में लाल कार्ड, अन्नपूर्णा योजना, आवेदित राशन कार्डधारी, सादा राशन कार्ड, 1320 दाल-भात केन्द्र, थाना में दाल-भात केन्द्र, मुख्यमंत्री दीदी रसोई के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
डा0 उराॅंव ने संगठन की ओर से किये जा रहे राहत निगरानी समिति, प्रदेश कन्ट्रोल रूम, जिला एवं प्रखण्ड कन्ट्रोल रूम द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य, सभी जिलाध्यक्षों को गरीबों के सेवार्थ सहायता राशि एवं कांग्रेसजनों द्वारा सूबे प्रान्त में किये जा रहे जरूरतमंदों की सेवा के बारे में भी विस्तार से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी दी।
लाॅकडाउन बढ़ाये जाने के संबंध में डा. उराॅंव ने कहा कि झारखण्ड में राॅंची एवं बोकारो के कुछ इलाके हीं हाॅटस्पाॅट हैं। ग्रामीण इलाकों में किसानों के लिए व मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए लाॅकडाउन में राहत देना ठीक रहेगा। लाॅकडाउन जिला वाइज सील रखा जाये आगे के दिनों के लिए (14 के बाद) जहां कोई संक्रमण का मामला नहीं है, वहां लाॅकडाउन से रिलैक्स दिया जा सकता है। नरेगा गतिविधियाॅं उन जिलों में प्रारम्भ किया जा सकता है जहाॅं कोई संक्रमण नहीं है, बशत्र्ते भीड़ की मनाही हो। सामाजिक दूरी, व्यक्तिगत दूरी का पालन जारी रहे, बाजार भी बन्द रखे जायें। रोजमर्रा की जरूरत से संबंधित समान वाली दुकानों को सीमित समय के लिए खोलने की इजाजत दी जा सकती है। अर्थात काम करने की कुछ गतिविधियाॅं चालू की जानी चाहिये जहां संक्रमण का कोई केस नहीं पाया गया है। मनरेगा के अंतर्गत कार्य कराने का निर्णय ले लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राज्य में खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत सभी लाभुकों को राशन पहुंचाया जा रहा है। राशन डीलरों को अग्रिम अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इससे कार्डधारियों को 2 से 3 महीने का अनाज प्रदान किया जा रहा हैं बिना कार्डधारियों को 10 किलो अनाज डीलरों के माध्यम से दिया जा रहा है। दिव्यांगों एवं अन्य कारणों से असमर्थ लोगों को चयनित कर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में आपके निर्देशानुसार गठित कांग्रेस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से राहत निगरानी समिति द्वारा जरूरतमंदों को सहायता एवं राहत पहुंचाई जा रही है। कांग्रेसजनों के सार्थक प्रयास के बाद सामाजिक एवं धार्मिक संस्थायें भी जरूरतमंदों को अनाज व खाना पहुंचा रहे हैं एवं सक्रिय योगदान कर रहे हैं। अन्य राज्यों से आये मजदूर एवं अन्य लोग कोरोना के कारण विभिन्न इलाकों में फंस गये हैं, उनका भी मुकम्मल व्यवस्था केन्ट्रोल रूम द्वारा किया जा रहा है। झारखण्ड के नागरिक विशेष रूप से कमजोर वर्ग के लोग जो झारखण्ड के बाहर फंसे हुए हैं उनकी जानकारी लेकर वहां के मुख्य सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके मदद् पहुंचाई जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीमती गांधी को बताया कि झारखण्ड के जो मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं, वहां के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों से बात कर उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गयी है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का आभारी है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के माध्यम से बाहर फंसे हुए लोगों की जानकारी होने पर उन्हें भी मदद् पहुंचाया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 उराॅंव ने सोनिया गांधी के समक्ष केन्द्र सरकार द्वारा झारखण्ड की उपेक्षा एवं सहयोगी नहीं किए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया कि झारखण्ड के चार महीने का जीएसटी का बकाया राशि एवं राज्य के राजस्व की हिस्सेदारी दिलाने में केन्द्र सरकार के उपर दबाव बनायें एवं सहयोग करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने झारखण्ड की जनता की ओर से सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दिया है।